बुद्धिमान बच्चा कैसे पैदा हो?HealthPlanet

Posted on Sat 12th Jan 2019 : 03:52

सबसे बुद्धिमान बच्चा जन्मेगा आपके घर, अपनाएं ये तरीके


जबलपुर। मां सुरक्षित होगी तो गर्भ में पल रहा शिशु भी सुरक्षित होता है। इसके लिए जहां प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का खानपान और व्यवहार संतुलित होना जरूरी हो जाता है, वहीं उसके विचार से शिशु के व्यवहार का निर्माण भी तय होता है। यही वजह है कि सुरक्षित मातृत्व दिवस के लिए इन सभी बातों का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। सुरक्षित मातृत्व के बाद से ही शहर में पिछले ५ सालों में ही नवजात शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर में कमी आई है।
सबसे बुद्धिमान बच्चा जन्मेगा आपके घर, अपनाएं ये तरीके
सबसे बुद्धिमान बच्चा जन्मेगा आपके घर, अपनाएं ये तरीके

पहले जन्मजात होती थी बीमारियां
कुछ समय पहले तक प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की प्रॉब्लम से जूझना पड़ता था, क्योंकि उन्हें सही आहार और प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली समस्याआें की जानकारी नहीं हुआ करती है। एेसे में कभी जन्म से बच्चा दिव्यांग, तो कभी जन्मजात अन्य बीमारियां होती थीं। अब महिलाओं के लिए कई एेसी योजनाओं के साथ गर्भावस्था के दौरान से शिशु जन्म तक की हर जानकारी प्रदान की जा रही है।

how to born intelligent baby in hindi, how to make baby intelligent after birth, what to eat during pregnancy to make baby intelligent, eat during pregnancy, best foods for baby brain development, baby brain development activities, pregnancy tips, pregnancy tips for normal delivery, normal delivery tips in hindi, normal delivery ke totke
IMAGE CREDIT: lali koshta

इसलिए मनाया जाता है दिवस
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की उचित देखभाल के उद्देश्य से हर साल 11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस घोषित करने वाला भारत दुनिया का पहला देश है। इस दिन देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं के पोषण पर सही ध्यान दिया जा सके।


सुरक्षित मातृत्व ये हैं आधार

आहार
मनमुताबिक खाना।
हर दो घंटे में हल्का खाना
फलों की मात्रा को शामिल करना
भरपूर मात्रा में पानी पीना

व्यवहार
दिनचर्या में खुशनुमा रहना
बात-बात में गुस्सैल रवैए से दूरी बनाना
तनावमुक्त होकर काम करना
किसी से झगड़ा नहीं करना

निद्रा एवं आराम
रात में ८ घंटे की नींद लेना
दिन में कम से कम २ घंटे की नींद
नींद नहीं आने पर आराम करना
भागदौड़ से काम से दूर रहना

योग
हर तिमाही में योग के आसन बदलना
सुबह और शाम को टहलना
मेडिटेशन और ध्यान लगाना
हल्का संगीत और मंत्रों को सुनना

स्पेशल सेशन का अवेयरनेस प्रोग्राम
एल्गिन अस्पताल की अधीक्षक और जॉग्स अध्यक्ष डॉ. निशा साहू ने बताया कि शहर में जॉग्स (जबलपुर ऑब्सटेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी सोसायटी) के साथ मिलकर शहर में अद्भुत मातृत्व का अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते अस्पताल में हर माह की ९ तारीख को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करवाया जाएगा। इस स्पेशल सेशन में गर्भवती महिलाओं को अच्छा आहार, व्यवहार और विचारों को नौ महीनों के दौरान शामिल करने की जानकारी वक्ताओं द्वारा प्रदान की जाएगी।

solved 5
wordpress 7 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info